सारण एसएसपी विनीत कुमार ने बुधवार के दोपहर करीब 2 बजे रसूलपुर थाना का निरीक्षण किया.थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने उन्हें विधिवत सलामी दी.निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, हाजत, मालखाना समेत विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा थाना दैनिक, आगंतुक पंजी, कांड अभिलेख और मालखाना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की.......