गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने आज आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का परीक्षण किया और निर्देश दिए कि समस्त प्रविष्टियाँ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण कराई जाएं।