बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रामलीला ग्राउंड की रहने वाली महिला ने पति द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड की रहने वाली फरीन खान ने शनिवार समय लगभग दोपहर के 1:30 बजे जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया उसका पति उसके साथ दारू पीकर मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस से की है आपको बता दें थाना पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।