महाराजगंज: मैनाहार कटरा में दबंगों के हौसले बुलंद, घूरा डालने के विवाद में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी के हमले का वीडियो वायरल
8 नवंबर शनिवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि दबंगो के हौसले बुलंद दिखाई पड़ रहे है। पुलिस प्रशासन का भय दबंगो में कहीं भी नहीं देखा जा रहा है। लगातार दबंग लाठी डंडा तथा कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं। और पीड़ित पक्ष की चीख पुकार सुनी जा सकती है। वायरल वीडियो की चर्चा चारों तरफ हो रही है।