ब्यौहारी: ब्यौहारी के बेडरा जंगल में दो बाघों ने दिखाई दस्तक, लोगों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
ब्यौहारी के बेडरा जंगल में दो बाघों ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगो में दहशत का माहौल है, वन विभाग ने मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र में मुनादी करवा दी है,और लोगों को समझाइए दी है कि जंगल की ओर लोग ना जाएं, बाघ को देखते ही वन विभाग को जानकारी दें, अधिकारियों के मुताबिक यहां दो बाघों के पगमार मिले है। बुधवार की शाम 6.15 बजे यह जानकारी दी गई है।