ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगढ़ी में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो पलटने से चार घायल
तेज रफ्तार बस ने ऑटो को ठोकर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया इस घटना में ऑटो में सवार चार लोगों को चोट पहुंची है स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना सोमवार की शाम 8:30 बजे घटी है।