डीडवाना के नजदीकी ग्राम ठाकरियावास में दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हो गए जिनको राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। घायलों का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।