बड़नगर में बिना रॉयल्टी के तेज रफ्तार डंपर नगर के बीचों-बीच दौड़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। संगम चौराहा, बाईपास और शहर क्षेत्र में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है, पर ज़मीनी स्तर पर अमल नहीं दिखा। सवाल यही है — आखिर इन डंपरों को किसका संरक्षण है।