मालथोन: हाइवे रोड बरोदिया कला के पास तेज रफ्तार ट्राला पलटने से चालक सहित तीन लोग घायल
Malthon, Sagar | Apr 10, 2026 घटना शुक्रवार सैम करीब पांच से छे बजे की है जहां एन एच 44 नेशनल हाईवे मालथौन सागर रोड बरोदिया कला के पास एक तेज रफ्तार ट्राला के सामने अचानक जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया जिसने चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सागर की ओर से ललितपुर की ओर जा रहा ट्राला बरोदिया कला के पास ट्राला के सामने अचानक जानवर आ गया।