शाजापुर: जिले में पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य, हेलमेट पहनकर पुलिसकर्मियों ने निकाली दो पहिया वाहन रैली
जिले में पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। गुरुवार से निर्देशों पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। इसी को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने नगर के प्रमुख मार्ग से हेलमेट पहनकर वाहन रैली निकाली।हेलमेट न पहनने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।