रायसेन: ग्राम धनगवां की दिव्यांग महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार, तीन पहिया साइकिल व स्वरोजगार के लिए ऋण की मांग
Raisen, Raisen | Dec 20, 2025 रायसेन। ग्राम धनगवां निवासी पैर से दिव्यांग 40 वर्षीय महिला हीराबाई रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए तीन पहिया साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए स्वरोजगार हेतु ऋण दिलाने की भी गुहार लगाई।