शनिवार रात्रि 1:30 बजे बरही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आभास कुमार के नेतृत्व में बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिना वैध कागजात के पोड़ा कोयला लदा एक ट्रक जप्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2025 की रात 1:30 बजे पुलिस अवर निरीक्षक के साथ पुलिस टीम रात्रि गश्ती के लिए निकली थी।