काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Karakat, Rohtas | Mar 28, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आज शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग जय गोविंद साह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर गांव निवासी जय गोविंद साह (65), पिता स्वर्गीय मुद्रिका साह बताए गए है।