सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में राजपुर निवासी महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
महोली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रहने वाली एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में प्रसव पीड़ा के दौरान जिला महिला अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों को सूचना मिली तो मायके वालों ने ससुराल वालों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात जारी है।