सीतापुर: गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटी, पीएससी के दो जवान हुए घायल
जनपद के गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क दुर्घटना में दो पीएससी के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया एक पीएससी की जवान की हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। स्कूटी से किसी काम के लिए जा रहे पीएससी के जवान हुए घायल