सीतापुर: परसेहड़ा के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक जलकर हुई ख़ाक, युवक की दर्दनाक मौत
मानपुर थाना क्षेत्र के परसेहड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई और घटना के बाद बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है।