सीतापुर: पारा के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर मौके पर पुलिस ने जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है, तहकीकात भी जारी है।