जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर में गुरुवार सुबह 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक श्रीराम सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाघराय के मलावा छजईपुर का निवासी था और बुग्गी लेकर डेरवा जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।