राठ: अकौना में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | Jun 18, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 70 वर्ष एक वृद्ध व्यक्ति की अपने घर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरा गया है।