शाहपुरा: गांव-गांव गुंजा गो सम्मान अभियान, पोस्टर विमोचन के साथ हस्ताक्षर मुहिम तेज
शाहपुरा। गो सम्मान अभियान ने अब गांव-गांव दस्तक दे दी है। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनजागरण शुरू हो गया है। अभियान के तहत ढाणी-ढाणी में पोस्टर विमोचन कर लोगों को जोड़ा जा रहा है, वहीं हस्ताक्षर अभियान को भी गति दी गई है।