संडीला: सुभाषचंद्र बोस पी.जी. कॉलेज, कहली गौसगंज में युवा मोर्चा द्वारा 'युवा सम्मेलन' का आयोजन किया गया
सुभाषचंद्र बोस पी.जी. कॉलेज, कहली गौसगंज में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरदोई के द्वारा "युवा सम्मेलन" का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह "बब्बन" ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का स्वागत करते हुए युवाओं को संबोधित किया।