बालोद: बालोद में 150 किसानों की जमीन से बनेगा 18 किमी का दल्लीराजहरा बायपास
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद के दल्लीराजहरा में 18 किमी लंबे बायपास के लिए लगभग 150 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी। बायपास से भारी वाहनों का शहर में दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। लोक निर्माण विभाग ने 23.86 करोड़ रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा है, जल्द सर्वे और निर्माण शुरू होगा।