नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जिले में मूसलाधार बारिश के चलते एकाएक ठंड में इजाफा हुआ। इसके बाद लगातार ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और देर शाम तेज सर्द हवाएं चल रही हैं। अचानक बदले मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में