महिदपुर: पुराने विवाद को लेकर हुए मामले में कार्रवाई नहीं होने के आरोप के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया।
राघवी थाना क्षेत्र के घोंसला गांव में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। मामले में आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंगलवार शाम तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोग शाम करीब 7:30 बजे उज्जैन-आगर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। करीब 150 से 200 लोगों की मौजूदगी में हुए