झांसी: रेलवे हॉस्पिटल में कुली को भर्ती करने से डॉक्टरों ने किया मना, दर्जनों कुली हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2025 वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर तैनात कुली गोलू ठाकुर की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे रेलवे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में बैठे डॉक्टरों द्वारा कुली को भर्ती करने और इलाज देने से मना कर दिया, जिस पर दर्जनों कुली रेलवे हॉस्पिटल के बाहर बैठ गए।कुलियों ने कहा कि रेलवे स्वास्थ्य बोर्ड का आदेश है कुलियों को रेलवे हॉस्पिटल में उपचार मिलेगा