लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव पचपेडी से एक 10 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मदारु पुत्र मोहम्मद हनीफ ने निघासन कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि उनका पुत्र गुलाम हसन उर्फ मुन्ना उम्र करीब 10 संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।