अनूपपुर: खांडा गांव में बिजली करंट से अधेड़ की मौत, कुएं की सफाई के दौरान हादसा
कोतवाली थाना क्षेत्र के खांडा गांव में शुक्रवार दोपहर कुएं की सफाई के दौरान बिजली करंट लगने से 40 वर्षीय दालचंद महरा की मौत हो गई, जबकि उनका भाई तीरथ महरा करंट के झटके से घायल हो गया। परिजन दालचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दोनों भाई बारिश से पहले कुएं की सफाई कर रहे थे।