पटना ग्रामीण: प्रयागराज की ट्रेनों में भारी भीड़, RJD ने पूछा: क्या भाजपा सरकार विशेष ट्रेन नहीं चला सकती?
महाकुंभ को लेकर पटना जंक्शन से लेकर प्रयागराज से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां तक की AC बोगी में भी लोग जनरल बोगी की तरह सवार होकर यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब 9:00 बजे राजद के द्वारा ऐसे ही भीड़ भाड़ वाली तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की गई है।