बहड़ाला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्रिहोत्री की शादी एडीएम अंब सचिन शर्मा के साथ धूमधाम से हुई। समारोह में दोपहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य नेताओं ने भी आशीर्वाद दिया।