वारिसलीगंज: बेल्डा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, तेज बारिश और आंधी के दौरान गई जान
वारसलीगंज में तेज बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव में हुई।मृतक की पहचान बेलधा गांव निवासी कौशल कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय कौशल कुमार भैंस चराने के लिए खेत में गए हुए थे।