गोमिया: CCL कथारा के गोविंदपुर कोलियरी में मजदूरों का हल्लाबोल: बकाया वेतन को लेकर BKT कंपनी के खिलाफ चक्का जाम
Gumia, Bokaro | Jun 22, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर कोलियरी आउटसोर्सिंग BKT कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 10 बजे से माइंस में चक्का जाम कर दिया। मजदूरों की मांग है कि 1-2 महीने का बकाया मासिक वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए।