मनरेगा योजना का बजट कम करने के विरोध में भवाली में बुधवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। चार बजे पूर्व दर्जा धारी खष्टी बिष्ट ने कहा कि 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मनरेगा रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत गरीब परिवारों को आजीविका का सहारा देने के उद्देश्य से की थी।