बड़ौत: ईदरीशपुर में धारदार हथियार व अवैध तमंचों से 2 पक्षों के 14 लोगों के बीच हुआ था झगड़ा, 1 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2024 ईदरीशपुर में दो पक्षों के 14 लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार एवं अवैध तमंचे को लेकर फायरिंग तथा मारपीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मामले में बड़ौत थाने में जानलेवा हमला करने सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी नौशाद पुत्र यूनुस निवासी ईदरीशपुर को गिरफ्तार किया गया है।