कटनी ग्रामीण: रीठी में प्यास से तड़पते नन्हे पंख, स्वास्थ्य कर्मी ने सिरिंज से पिलाया पानी
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से एक ऐसा भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। भीषण गर्मी ने जहां इंसानों का हाल बेहाल कर रखा है, वहीं मासूम पक्षी भी इस तपिश में तड़पने को मजबूर हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नन्हे चिड़िया के बच्चे प्यास से व्याकुल हैं। उनकी बेबसी और तड़प दिल को झकझोर देने वाली है।