शिवपुरी जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने गांधी पार्क मैदान में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹14,800 नगद और एक ताश की गड्डी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ, जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।