सगमा: सगमा तेजवा पहाड़ पर हनुमान मंदिर की छत ढलाई, ग्रामीणों ने किया श्रमदान
Sagma, Garhwa | Mar 22, 2026 सगमा प्रखंड अंतर्गत तेजवा पहाड़ पर निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत ढलाई का कार्य रविवार 1बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। मंदिर निर्माण कार्य में महिला और पुरुष दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और सहयोग का माहौल देखने को मिला। छत ढलाई के समय मंदिर परिसर में भक्ति और एकजुटता की झलक स