शेरघाटी: शेरघाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
शेरघाटी में सोमवार को एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिताब गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार रोशन कुमार दो दिन पहले रांची से अपने गांव चिताब लौटा था। वह मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर निकला था। इसी दौरान हुए हादसे