रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरखाल गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब के नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार शराब पियक्कड़ को पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 01 बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।