मेहदावल: गगनई राव गांव के युवक की सरिया से पीटकर हत्या का आरोप, ठेकेदारी के लिए मुंबई गया था, विवाद में सिर पर हुआ हमला
संतकबीर नगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गगनई राव निवासी बलराम पुत्र राम उजागिर साहनी की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार करीब दोपहर 2:00 बजे उसके पैतृक गांव गगनई राव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार बलराम अपने ही गांव निवासी ठेकेदार बनारसी पुत्र दशरथ की ठेकेदारी में मुंबई में मजदूरी का काम करता था। आरोप