पटेरा: पहली बारिश में पटेरा नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था फेल, घरों में घुसा पानी
Patera, Damoh | Jul 6, 2026 पटेरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 स्थित आईटीआई रोड पर पहली तेज बारिश में बंद नालियों के कारण स्थानीय घरों में पानी भर गया। जलभराव से मकानो को नुकसान और गिरने का खतरा पैदा हो गया है पीड़ित सदाकत अली खान ने सोमवार दोपहर 2 बजे करीब बताया कि नाली सफाई के लिए पहले ही नगर परिषद को लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।