गोटेगांव: महमदपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, 5-6 लोग घायल
बचई से नरसिंहपुर की ओर आ रहा एक सवारियों से भरा ऑटो महमदपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठी सवारियों के मुताबिक, ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार लगभग 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता