राजगढ़: भटोड गांव में संदिग्ध सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत, राजगढ़ उप जिला अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
Rajgarh, Churu | Jun 27, 2026 भटोड में संदिग्ध सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान हिसार के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मृतक का राजकीय उप जिला अस्पताल राजगढ के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से सिद्धमुख थाने में मामला दर्ज करवाया है। दुर्घटना का जिम्मेदार कौन, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ जांच जारी है।