अरवल: चेहल्लुम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सदर थाना में बैठक करते सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी
Arwal, Arwal | Aug 2, 2026 चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।