कटोरिया- सूईया एसएच से विश्वकर्मानगर गांव जाने वाले कच्ची मार्ग पर जेसीबी से ट्रेंच काटकर बाधित करने को लेकर रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने विरोध जताया। साथ ही बेलहर विधायक एवं कटोरिया थाना में आवेदन देकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीस वर्षों से इसी मार्ग का इस्तेमाल करते आए हैं। वहीं जमीन मालिक ने इसे निजी जमीन बताया ।