मंदसौर: बाल अधिकार आयोग के निरीक्षण में बड़ा खुलासा, मोहनिया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी पर FIR के निर्देश
मंदसौर में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने मोहनिया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी का निरीक्षण किया। जांच में मान्यता, छात्र संख्या और संचालन संबंधी कई अनियमितताओं का दावा किया गया,परिसर में 100 से अधिक बच्चियों का सामान मिला, जबकि पोर्टल पर 36 छात्राएं दर्ज थीं। मामले को गंभीर मानते हुए संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए,