छतरपुर में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान व्यापारियों ने राम गली बजरिया क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि संकरी सड़क पर खड़े वाहन और फैला सामान राहगीरों के लिए परेशानी बन रहे हैं।व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर पार्किंग बनाने और अतिक्रमण हटाने की मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे मांग की।