डीग: मां की सेवा में समर्पित बेटा सुरेश कुमार, 95 वर्षीय मां को रोज साइकिल पर बैठाकर अस्पताल ले जाता है
Deeg, Bharatpur | May 16, 2026 बदलते समय में जहां रिश्तों की संवेदनाएं कमजोर पड़ती नजर आती हैं, वहीं डीग शहर के कामां दरवाजा निवासी सुरेश कुमार ने अपनी मां के प्रति सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को भावुक कर देती है।