खड़गपुर: खैरा सहित विभिन्न छठ घाटों का बीडीओ और बीपीआरओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के खैरा समेत विभिन्न छठ घाटों का वीडियो प्रियंका कुमारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार 12:45 पीएम में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अत्यधिक पानी वाले जगह पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया।