फतेहपुर: सौरा के यार्ड में आग लगने से 7 करोड़ की गाड़ियां जलकर खाक, यार्ड मालिक का रो-रोकर बुरा हाल, तीन घंटे चला रेस्क्यू
फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा स्थित यार्ड में भीषण आग लगने से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई, आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग को बुझाने के प्रयास में जुटी रही। वहीं मलवा थाना प्रभारी की माने तो लगभग 12 गाड़ियां शार्ट सर्किट से झाड़ियों के माध्यम से आग लगी है