मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के जनपद पंचायत सभागृह मे मलेरिया निरोधक माह जून के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण दर्रो की अध्यक्षता में जन जागरूकता एवं अंतर्विभागीय मलेरिया कार्यशाला की बैठक मंगलवार दोपहर दो बजे आयोजित की गई जिसमें प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दी।